IPL में लीग स्टेज का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में SRH ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन का फाइनल हुआ था, लेकिन दोनों इस बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। आज का मैच जीतने वाली टीम छठे नंबर पर पहुंच जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। टीम से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पिच पर हैं। कोलकाता से वैभव अरोड़ा ने पहला ओवर फेंका। मैच का स्कोरकार्ड
