रेलवे का जूनियर इंजीनियर डैम में डूबा:बिलासपुर में नहाते समय गहराई में चला गया, 5 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

0
20

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर कोरी डैम में डूबकर लापता हो गए। वो नहाते समय गहराई में समा गया। इस दौरान साथ गए युवक-युवतियों ने उसकी तलाश की। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। रविवार देर शाम से लेकर रात तक पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। टीआई तोपसिंह नवरंग ने बताया कि सत्येंद्र सिंह कंवर (30) रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में जूनियर इंजीनियर है। वो मूलत: अंबिकापुर के रहने वाला हैं। रविवार को सत्येंद्र सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोटा के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम गए थे। दोस्तों में तीन लड़के और दो लड़कियां भी थे। डैम के पास सत्येंद्र अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे। जिसके बाद दोपहर को डैम में नहाने के लिए उतरे। दूसरी बार गहराई में समाया और बाहर नहीं आया उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया पहले सभी दोपहर में नहाकर वापस आ गए थे, जिसके बाद सत्येंद्र और कुछ दोस्त शाम को दोबारा नहाने के लिए डैम में उतरे। इस दौरान वह गहराई में समा गया। उसे डूबते देखकर साथियों ने शोर मचाया। एक साथी को तैरना आता है, जिस पर वह कुछ देर तक गहराई में तलाश करता रहा। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम पहुंची SDRF की टीम उसके दोस्तों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलते ही कोटा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने डैम में बोट के सहारे इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी। साथ ही इस घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर एसडीआरएफ की मदद मांगी गई। देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी डैम पर पहुंच गई। अंधेरे में एसडीआरएफ की टीम ने इंजीनियर की तलाश करती रही। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। डैम के पास नहीं है सुरक्षा का इंतजाम
कोरी डैम जिले का बड़ा पिकनिक स्पॉट है। यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। छुट्टी के दिनों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। इसके पहले भी डैम में कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया है। बता दें कि यहां पर्यटकों के लिए मोटर बोट और नाव की भी व्यवस्था है। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ………………………………………….. डैम में डूबने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमृतधारा वाटरफॉल में डूबने से 2 SECL अधिकारियों की मौत:नहाते समय गहरे पानी में चले गए, एक शहडोल, दूसरे तेलंगाना के रहने वाले थे मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अमृत धारा जलप्रपात में डूबने से 2 SECL अधिकारियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने 8 लोग वाटरफाल गए थे। जिनमें SECL हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के 2 अधिकारियों समेत 3 लोग नहाते हुए गहरे पानी चले गए थे। एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here