Vat Savitri Amavasya: वट सावित्री का पर्व भी सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और रिश्तों में मजबूती के लिए उपवास रखती हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं। व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।
