पत्रकारों से मारपीट करने वालों का निकला जुलूस..VIDEO:पिस्टल लेकर आए वसीम ने धमकाया था; मंत्री जायसवाल बोले- ऐसे लोगों को मिट्टी में मिला देंगे

0
27

रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसर्स ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। रिपोर्टर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान रिपोर्टर को बाउंसर्स ने घायल शख्स से बातचीत करने और न्यूज बनाने से रोका। इसके बाद बाउंसर्स पत्रकार से हाथापाई पर उतर आए। इसकी खबर मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। बाउंसर्स ने सभी पत्रकारों के साथ पुलिस के सामने ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस मामले में तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के आधे सिर मुंडवाकर जुलूस भी निकाला। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रकार साथियों के साथ खड़ा हूं- टीएस सिंहदेव वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मेकाहारा अस्पताल, प्रदेश के सबसे बड़े और प्रख्यात सरकार अस्पताल में हुई अप्रिय और हिंसक घटना बहुत चौंकाने वाली और अत्यंत निन्दनीय है। सरकारी अस्पताल में बाउंसर के रूप में हिंसक और असामाजिक तत्वों का मौजूद होना, और पत्रकारों के विरुद्ध प्रशासन की मौजूदगी में हिंसा और बदतमीजी करना प्रदेश की कानून व्यवस्था और पत्रकारिता की स्वतंत्रता का हाल साफ दिखाता है। प्रदेश के पत्रकार साथियों के साथ मजबूती से खड़ा हूं। उनकी सुरक्षा, रिपोर्ट और सवाल करने की स्वच्छंदता के लिए पूरी शक्ति के साथ आवाज उठाऊंगा। बिलासपुर में भी हुई थी पत्रकार से मारपीट बता दें कि 2 दिन पहले बिलासपुर में भी दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर बदमाशों ने घर-घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। मोहल्ले के बदमाश युवक शेखर गुप्ता घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे, मना करने पर नशेड़ियों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस केस में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या हुआ रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रिपोर्टर्स को चाकूबाजी से पीड़ित वर्ग की रिपोर्टिंग करने से रोका गया। विवाद तब बढ़ा जब अस्पताल में बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी का संचालक वसीम बाबू पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचा। वसीम अपने 3 बाउंसर के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाने लगा। पुलिस की मौजूदगी में उसने महिला सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल के गेट से बाहर निकालकर पत्रकारों की ओर धकेलना शुरू किया। अस्पताल के गेट पर ही पुलिस ने रिपोर्टर्स को रोका। सभी पत्रकार बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लगभग 3 घंटे बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होती देख सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया। CM आवास के बाहर बैठे पत्रकार
आधी रात जब सभी पत्रकार मुख्यमंत्री आवास के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए तो मौके पर रायपुर के SSP डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह भी पहुंचे। मीडियाकर्मी मांग करने लगे कि अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक स्वयं यहां आए और घटना को लेकर कार्रवाई की जानकारी दें। सड़क पर बैठकर अधीक्षक ने की बातचीत इसके बाद अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर CM हाउस गेट के पास पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के साथ सड़क पर बैठक मीडियाकर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल की सुरक्षा में लगी कॉल मी सर्विस के टेंडर को निरस्त किए जाने की अनुशंसा को सरकार को लिखेंगे, दोबारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार ना हो यह भी सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने की फोन पर बात धरना प्रदर्शन में बैठे रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर बातचीत की। प्रफुल्ल ठाकुर ने पूरी घटना की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पत्रकारों को इस तरह से धमकाने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा, इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद देर रात पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जारी धरना प्रदर्शन को स्थगित किया। गिरफ्तार हुआ वसीम इस मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने FIR दर्ज की। बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और उसके दो साथी बाउंसर को गिरफ्तार किया गया। खबर है कि वसीम के घर से पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। …………….. ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में फोटो जर्नलिस्ट से मारपीट, बदमाशों का निकला जुलूस:शराब पीने से मना करने पर पिता पर जानलेवा हमला; दोनों घायल सिम्स में भर्ती पत्रकार से मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही SSP रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली टीआई को तुरंत सिम्स भेजा और आरोपियों की धरपकड़ और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय पुलिस ने जुलूस निकाला है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here