लोकायुक्त की यह कार्रवाई नौगांव में बिजली विभाग के बगल में पटवारी के निवास पर की गई। घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी सहित उसके पिता देवीदीन दुबे को आरोपित बनाया है। नोट पिता ने तत्काल मुंह में लेकर चबा लिए थे, इसलिए उन्हें एक्स-रे के लिए भेजा गया था, लेकिन एक्स-रे में नोट नजर नहीं आए।
