प्रिंस नरूला और युविका ने की दोबारा शादी:व्लॉग के जरिए फैंस को दी खुशखबरी; बेटी के जन्म के बाद आई थीं अनबन की खबरें

0
20

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी को सात साल हो चुके हैं। हाल ही में कपल ने बताया कि उन्होंने दोबारा शादी की है। युविका ने यह खुशखबरी अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ शेयर की। कुछ समय पहले ही दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। युविका चौधरी ने सोमवार को एक व्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह बहुत ज्यादा खुश हैं, क्योंकि वह और प्रिंस दूसरी बार सादी करने जा रहे हैं। मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर में युविका के भाई और उनकी पत्नी ने प्रिंस नरूला के दोस्तों के साथ गवाह के तौर पर अपने अंगूठे के निशान दिए। कपल ने शादी के सात साल बाद आखिरकार अपनी शादी को रजिस्टर करवाया है। इस दौरान दोनों ने खुशी भी जाहिर की। वीडियो में प्रिंस मजाक-मजाक में कहते हुए नजर आए कि मैं अपनी पहली शादी के दौरान काफी खुश था। युविका-प्रिंस की इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, प्यारा मोमेंट है। प्रिंस आपसे बहुत प्यार करते हैं। तीसरे ने कहा- बहुत प्यारा। बेटी के बाद अनबन की आई थीं खबरें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब युविका अपनी बच्ची के जन्म के बाद उसे लेकर अपनी मां के पास चली गई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रिंस को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि वह बेटी के जन्म के वक्त युविका के साथ नहीं थे। प्रिंस ने एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि युविका ने उन्हें डिलीवरी की तारीख के बारे में नहीं बताया था और उन्हें इसकी जानकारी किसी और से मिली थी। वहीं, प्रिंस के व्लॉग के बाद युविका ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि डिलीवरी के बारे में प्रिंस और उनके परिवार से कुछ भी छुपाया नहीं गया था। 2018 में हुई थी प्रिंस और युविका की शादी बता दें, साल 2018 में युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने शादी की थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here