बलिदानी आरक्षक की बेटी विद्या वर्मा, एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का शिकार हुई हैं। नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव उर्फ राकेश ध्रुव ने उनसे 5.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
