Raah Veer Scheme : मध्य प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने के लिए ‘राह-वीर’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत एक व्यक्ति को साल में 5 बार पुरस्कार मिल सकेगा, जिसमें 25 हजार रुपये की राशि और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ राह-वीरों को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
