Shivpuri News: शिवपुरी में एक महिला टेलर ने पार्षद के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे पार्षद और टेलर दोनों झुलस गए। पार्षद के बयान के अनुसार, टेलर सिलाई के पैसे को लेकर विवाद कर रही थी। पुलिस ने टेलर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
