Jabalpur Women Murder Case: जबलपुर में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी ने शादीशुदा महिला को उसकी ढाई साल की बच्ची के सामने चाकू से गोदकर मार दिया। प्रेमी महिला पर पति को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश कर रही है।
