जीतू पटवारी ने आज बालाघाट में कहा कि, मप्र कर्ज लेने वाले देशभर के राज्यों में सबसे बड़ा कर्जदार राज्य बन गया है। दुष्कर्म, महिला अपराध, अपहरण में भी मप्र नंबर वन है। ऐसी स्थिति प्रदेश में कभी देखने नहीं मिली। यहां माफियाओं का राज है। रेत, खनिज, रेत, शराब, शिक्षा माफियाओं ने वल्लभ भवन में कब्जा कर लिया है।
