मई 2023 में मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने एचयूटी माड्यूल का पर्दाफाश किया था। इसमें भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से एक और हैदराबाद से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। यह जिम ट्रेनर, दर्जी, ऑटो ड्राइवर जैसे काम करने के साथ ही एचयूटी संगठन को बढ़ाने में लगे थे।
