NDA की 148वीं पासिंग आउट परेड:पहली बार लड़कियों का बैच पास; जनरल वीके सिंह ने कहा- ये 17 लड़कियां ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक

0
27

आज, 30 मई को NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी से 17 महिला कैडेट्स पास हुईं। इतिहास में ये पहली बार है जब महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA से ग्रेजुएट हुई हैं। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी। साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को NDA में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी। फिर, 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ। जो आज ग्रेजुएट हुए। पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित NDA परिसर में हुई। परेड में कैडेट्स के माता-पिता, सीनियर सैन्‍य अधिकारी और विशेष आमंत्रित गेस्‍ट्स शामिल हुए हैं। रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने परेड की सलामी ली। वो देश के 26वें सेना प्रमुख रह चुके हैं। सेना में सेवाएं देने के बाद वे केंद्रीय राज्‍य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री के पद भी संभाल चुके हैं। जनरल वी के सिंह ने परेड को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है। ये नारी शक्ति को सलाम है। उन्‍होंने कहा कि ये लड़कियों के लिए ट्रेनिंग का अंत नहीं है, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है। जनरल वी के सिंह ने 3 कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स मेडल दिए-
विंग कमांडर रह चुके हैं श्रीती के पिता
श्रीती दक्ष के पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं। श्रीती कहती हैं कि जैसा उन्होंने सोचा था, NDA का एक्सपीरियंस उससे भी बेहतर है। एकेडमी में आकर उन्हें समझ आया कि मिलिट्री ट्रेनिंग का असली एक्सपीरियंस कैसा होता है।
नॉन-मिलिट्री बैकग्राउंड हैं इशिता
इशिता सांगवान नॉन-मिलिट्री बैकग्राउंड से आती हैं। उनके माता-पिता कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं और बड़े भाई IT प्रोफेशल हैं। 2022 में इशिता इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन कर रही थीं, जब NDA में लड़कियों को एडमिशन की परमिशन मिली। इशिता ने अप्लाई किया और सिलेक्शन हो गया। NDA में अपनी ट्रेनिंग को लेकर वो कहती हैं, ‘NDA में बिताए 3 साल से मेरी लाइफ बदल गई है। मेरी पर्सनैलिटी पहले से काफी बेहतर हो गई है। एकेडमी जॉइन करने के पहले मैं इंट्रोवर्ट थी, लेकिन यहां मैंने कई नए दोस्त बनाए। मेरे कोर्समेट अब परिवार बन चुके हैं।’
हवलदार की बेटी हरसिमरन बनेगी नेवी में अधिकारी
NDA से पास होने वाली हरियाणा की हरसिमरन कौर अब इंडियन नेवल एकेडमी जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें डिविजन कैडेट कैप्टन का पद मिलेगा। कौर ने बताया, ‘NDA जॉइन करने के पीछे मेरा यही उद्देश्य था कि मैं मिलिट्री में जल्दी करियर शुरू कर पाऊं। मेरे पिता आर्मी से हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। मेरे दादा भी आर्मी में ही थे। यही वजह है कि आर्म्ड फोर्सेज से मैं गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं।’ हरसिमरन कौर कहती हैं कि जब मैं NDA पहले दिन आई थी तो कैडेट्स को मार्च करते हुए देखकर, अलग-अलग लोगों को यूनिफॉर्म में देखकर रोमांचित हो गई थी। पासिंग आउट परेड की फोटोज और जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here