उसने एक निजी कॉलेज का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर कमरा किराये पर ले लिया था। वहीं जब 28 मई को मकान मालिक से उसे पुलिस जांच की सूचना मिली तो तत्काल कमरा खाली कर भाग गई। बाद में पुलिस ने पड़ताल कर उसे कटाराहिल्स की सफायर पार्क सिटी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
