Aadhar Scam in Police Job: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षकों की भर्ती में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। कई आरक्षकों ने अपनी जगह सॉल्वर से परीक्षा दिलवाई। इसके लिए इन्होंने अपने आधार कार्ड में साल्वर के फोटो और फिंगर प्रिंट भी अपडेट करवाए थे। परीक्षा के बाद इन्होंने फिर से आधार में खुद का फोटो और फिंगर प्रिंट अपडेट करवा लिया था।
