फास्टैग में गड़बड़झाले के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। लोगों की गाड़ियां घर के अंदर रखी हैं, लेकिन फास्टैग से टोल टैक्स सैंकड़ों किलोमीटर दूर के टोल प्लाजा से कट रहा है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामले लगातार बढ़े हैं। यह गड़बड़झाला कैसे हो रहा है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
