धूम 4 में नए लुक में नजर आएंगे रणबीर कपूर:आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की स्टोरी पर शुरू किया काम; फैंस बोले- अब मचेगी असली धूम

0
16

रणबीर कपूर फिल्म धूम 4 में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में उनका लुक पूरी तरह से नया और अलग होगा, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू भी कर दी है। अब हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धूम 4 अब तक की सभी धूम फिल्मों से बड़ी साबित होने वाली है और इसकी कहानी भी काफी एक्शन से भरपूर होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा धूम 4 की कहानी और स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन के साथ मिलकर तैयार कर रहे हैं। वे फिलहाल ऐसी कहानी के ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं, जो इस रीबूट (किसी पुरानी फिल्म, सीरीज या फ्रेंचाइजी को नई शुरुआत देना) को लेकर दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरे। रिपोर्ट में रणबीर और उनके रोल के बारे में कहा कि रणबीर इस फिल्म के लिए बिल्कुल सही हैं। उनका रोल उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से बनाया गया है। नई धूम फिल्म की एक्शन और कहानी ऐसी होगी जो दुनिया के बेहतरीन एक्शन फिल्मों के स्तर पर खड़ी होगी। साथ ही इस फिल्म का अंदाज और दिखावट पहले की YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्मों से पूरी तरह अलग होगा। वहीं, 2026 की गर्मियों से धूम 4 की शूटिंग शुरू करेंगे फैंस ने जताई खुशी इस अनाउंसमेंट के बाद यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कुछ ने फिल्म में रणबीर कपूर के होने पर खुशी जताई है, जबकि कुछ ने फिल्म में ऋतिक रोशन को कास्ट करने की मांग की है। बताते चलें कि धूम फ्रेंचाइजी की 3 फिल्में, धूम, धूम 2 और धूम 3 रिलीज हो चुकी हैं। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा अहम किरदारों में थे, जबकि दूसरी फिल्म धूम 2 में अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। साल 2013 में रिलीज हुई धूम 3 में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था, जबकि उनके साथ कटरीना कैफ भी थीं। रणबीर कपूर के खाते में कई बड़ी फिल्में आने वाले सालों में रणबीर कपूर कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनके पास नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगाबजट फिल्म रामायण है, जिसमें वो भगवान श्री राम का रोल प्ले करेंगे। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पार्क में भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर साइन की है, जिसमें वो विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। साथ में वो ब्रह्मास्त्रः पार्ट 2 देव में भी दिखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here