‘परिणीति’ में 20 साल का जनरेशन लीप:शो में पारस कलनावत और प्रतीक्षा होनमुखे की नई एंट्री, एक्ट्रेस बोलीं- रियल लाइफ में भी रहस्यमयी हूं

0
21

टीवी सीरियल ‘परिणीति’ अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहता है। अब इस शो में 20 साल का जनरेशन लीप लाया गया है। अब इसमें पारस कलनावत और प्रतीक्षा होनमुखे की नई एंट्री हुई है। शो में पारस कलनावत, आदित्य की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं, प्रतीक्षा होनमुखे, नीति की बेटी निशा की भूमिका में नजर आएंगी। शो में परी की भूमिका निभा रही आंचल साहू अब अपनी बेटी प्रीत की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में प्रतीक्षा और आंचल ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान शो से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश.. प्रतीक्षा, लीप के बाद आप ‘परिणीति’ में निशा का किरदार निभा रही हैं, यह किरदार आपके लिए कितना चुनौतीपूर्ण है? यह किरदार बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। यह किरदार मेरे रियल लाइफ से बहुत ही ज्यादा अलग है। मैं इस किरदार को लेकर बहुत ज्यादा नर्वस और एक्साइटेड भी हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि इस किरदार को अपना 100 प्रतिशत हूं। मैं चाहती हूं कि जिस तरह से नीति को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। उसी तरह से निशा के किरदार को बहुत ज्यादा प्यार मिले। निशा थोड़ी रहस्यमयी और थोड़ी असुरक्षित है, दोनों के बीच आप संतुलन बनाकर कैसे रखती हैं? मैं अपने रियल लाइफ में भी थोड़ी सी रहस्यमयी हूं। लोग मुझे जल्दी पहचान नहीं पाते हैं। मैं अपने आप से बहुत प्यार करती हूं। इस वजह से वो सारी चीजें मेरे अंदर है। मैं खुद को असुरक्षित भी बहुत महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि निशा के किरदार में कुछ चीजें थोड़ी चैलेंजिंग होने वाली जरूर है, लेकिन उम्मीद करती हूं कि उसे अच्छे से परफार्म कर पाऊं। आंचल, आपका किरदार हमेशा से त्याग और प्रेम का प्रतीक रहा है, क्या प्रीत के किरदार में भी कुछ ऐसा है जो दर्शकों को सरप्राइज करेगा? इस शो में परी की एक जर्नी रही है। वह बहुत ही प्यारी और भोली है। फिर उसकी जीवन में कुछ ऐसा होता है, जिससे वह स्ट्रांग बन जाती है। उसकी पूरी जर्नी में राजीव का साथ हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा। अब प्रीत के किरदार में आगे क्या चैलेंजेज आएंगे यह देखना दिलचस्प होगा। प्रतीक्षा, शो में आपके और आदित्य के रिश्ते काफी स्तरित हैं। दर्शक आप दोनों को प्रेमी के रूप में देखेंगे या कहानी में एक ट्विस्ट के रूप में? यह तो तय कि कहानी में तो बहुत सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। हम तीन किरदार हैं, जिनके बीच बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। वह क्या होंगे, यह अभी नहीं बता सकती। बल्कि मैं खुद यह जानने में बहुत उत्सुक हूं आगे क्या होता है। आप रियल लाइफ में निशा जैसी सिचुएशन में होती तो क्या फैसला लेती? देखिए, निशा को पता कि उसे क्या करना है। मैं चीजों को समझने मे थोड़ा सा समय लूंगी, क्योंकि मैं थोड़ा इमोशनल और संवेदनशील इंसान हूं। बहुत ज्यादा इमोशनली सोचती हूं, लेकिन निशा वैसी बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपके किरदार रियल लाइफ में होते तो क्या उनसे दोस्ती करती? हां क्यों नहीं, निशा उतनी भी बुरी नहीं है। वह बहुत अच्छी लड़की है। बहुत ही कॉन्फिडेंट और फैशनेबल है। उससे जरूर दोस्ती करती। एक दूसरे के किरदार के बारे में क्या कहना चाहेंगी? परी, निशा से बहुत अगल है। परी बहुत ही साधारण और जमीन से जुड़ी लड़की है। जबकि निशा के लिए प्यार एक खेल है। उसे हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आदित्य भी बहुत अलग इंसान है। वह प्यार में भरोसा नहीं करता है। अगर ‘परिणीति’ का एक म्यूजिकल वर्जन बनता तो अपने किरदार के लिए बॉलीवुड का कौन सा सॉन्ग चुनती ? मैं हीरोइन हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here