मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन के रामघाट से आयोजित शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। इस दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा आयोजन में संतों, इतिहासकारों, साहित्यकारों और विषय विशेषज्ञों सहित हजारों श्रद्धालु आएंगे। परिक्रमा यात्रा उज्जैन के रामघाट से प्रारंभ होकर गुरुकुल स्कूल तक जाएगी। कार्यक्रम में कुछ प्रसिद्ध कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
