हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी:सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा- हमारे दिल एक हो गए हैं

0
20

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ़्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। हिना ने इंस्टाग्राम पर शादी की फ़ोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। हिना और रॉकी दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अपने खास दिन के लिए हिना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की ओपल ग्रीन रंग की साड़ी पहनी है। वहीं, रॉकी हिना की साड़ी को कॉम्पलीमेंट करते हुए ऑफ वाइट रंग की शेरवानी में नज़र आ रहे हैं। हिना की साड़ी के पल्लू पर इनफिनिटी के साइन के साथ हिना रॉकी लिखा हुआ है। हिना फोटोज शेयर करके लिखती हैं- ‘दो अलग दुनिया लेकिन हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए हैं और हमारे दिल एक हो गए। यह एक ऐसा बंधन है, जो उम्र भर साथ रहेगा। हम हमारा घर हैं, हमारी रोशनी हैं, एक-दूसरे की आशा हैं। साथ मिलकर हम सभी मुश्किलों को पार किया है। आज कानून और प्यार के तहत हमारा प्यार हमेशा के लिए सील हो गया। पति-पत्नी के रूप में हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।’ बता दें कि हिना और रॉकी की पहली मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हुई और फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here