सब स्टेशन ऑपरेटरों को मिलेगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा:ठेका कर्मियों की मांग पूरी, बीमा योजना हुई लागू,विद्युत ठेका श्रमिक संघ ने जताया आभार

0
22

छत्तीसगढ़ के 33/11 केवी उपकेंद्रों में कार्यरत सब स्टेशन ऑपरेटरों के लिए एक राहतभरी खबर है। नई निविदा प्रणाली में अब उनके लिए 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया गया है। यह निर्णय विद्युत ठेका श्रमिक संघ द्वारा 27 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ शासन, विद्युत कंपनी और श्रम आयुक्त को दिए गए ज्ञापन के बाद लिया गया। इस नई सुविधा को लागू किए जाने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। संघ पदाधिकारियों ने एम.डी. कंवर से अनुरोध किया कि आगामी सभी निविदाओं में यह 10 लाख रुपए का बीमा प्रावधान अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, ताकि राज्यभर के सभी विद्युत ठेका कर्मचारी इस सुरक्षा कवच का लाभ उठा सकें। यह पहल न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करती है, बल्कि सरकार और कंपनी की संवेदनशीलता का भी परिचायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here