Weather of MP: मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्री-मानसून एक्टिविटी देखने को मिल रही है। कहीं-कहीं आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है, तो कहीं छिटपुट बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही पानी और बिजली के संकट से भी निजात मिली है।
