ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित रॉयल इन होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लिफ्ट अचानक 20 फीट ऊंचाई से गिर गई। हादसे के समय लिफ्ट में महिला और बच्ची सहित कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। अब नगर निगम की टीम लिफ्ट की एनओसी और तकनीकी जांच में जुट गई है।
