यमुनानगर में मलाइका ने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर किया डांस:सफेद शरारा पहनकर स्टेज पर पहुंचीं, उमड़ी भीड़, सेल्फी से दूर रह गए फैंस

0
21

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने यमुनानगर में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया। आज गोविंदपुरी रोड पर कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंची मलाइका ने अपने सुपरहिट गाने “मुन्नी बदनाम हुई” पर जोरदार डांस कर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके स्टाइलिश सफेद शरारा और बिंदास अंदाज ने सभी को दीवाना बना दिया। शाम 6:20 बजे जैसे ही मलाइका मंच पर आईं, वहां मौजूद भीड़ का उत्साह चरम पर पहुंच गया। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दो घंटे पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर खड़े थे। तालियों की गूंज और हूटिंग के बीच मलाइका ने अपने चिरपरिचित अंदाज में फैंस का अभिवादन किया। मलाइका ने बताया खूबसूरती का राज कई फैंस ने उनसे उनकी खूबसूरती का राज पूछा, जिसके जवाब मलाइका ने अपनी खास मुस्कान और बेबाकी के साथ दिया। उन्होंने कहा, फिटनेस और आत्मविश्वास ही मेरी खूबसूरती का राज है। उन्होंने कहा, “यमुनानगर के लोगों का प्यार और गर्मजोशी देखकर मैं अभिभूत हूं। फैंस नहीं ले पाए सेल्फी मलाइका अरोड़ा को देखने के लिए फैंस की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते किसी को ऐसा मौका नहीं मिल सका। इस बीच 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक फैन अविक उनका हाथ से बनाया हुआ पोर्ट्रेट लेकर पहुंचा। मंच से ही मलाइका ने अविक की कला की खूब तारीफ की और जाते-जाते वह पोर्ट्रेट अपने साथ ले गईं। फैन अफरोज, पुष्पांजली और पूजा ने बताया कि वे दो घंटे पहले ही पहुंच गए थे ताकि मलाइका की एक झलक मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें मलाइका का डांस बेहद पसंद है और जब भी उनके आइटम सॉन्ग बजते हैं, तो उनके कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस कर्मियों के साथ प्राइवेट 30 बाउंसर अलग से तैनात थे। मलाइका शाम 6:20 पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और 6:40 पर वहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here