रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की रस्म पूरी हुई। सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट में थे जिसे मुंबई के नामचीन फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। रिंकू के परिवार वालों ने भी सगाई में दुल्हन प्रिया को दिए जाने वाले शगुन के लिए शानदार जेवर और साड़ियां खरीदी हैं।
