नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद:कोंटा TI भी जख्मी, मौके पर फोर्स रवाना, सुकमा में पैदल गश्त पर निकले थे

0
28

सुकमा के कोंटा में नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं। घटना में कोंटा टीआई भी घायल हैं। मौके के लिए फोर्स को किया गया है। दरअसल, नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी घायल हुए हैं, जिनका कोंटा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here