छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर माओवादियों द्वारा बिछाए गए IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे वीरगति को प्राप्त हो गए। इस हमले में एक अन्य जवान घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
