नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी:6 साल बाद लौट रहे, पुलवामा हमले के बाद उठे विवाद में शो छोड़ना पड़ा था

0
39

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। उनकी कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापसी हो रही है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा, जिसमें कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी एक साथ दिखेगी। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर शो में अपनी वापसी की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि सिद्धू को 2019 में हुए पुलवामा हमले के दौरान विवाद में घिरने के बाद शो छोड़ना पड़ा था। 2019 में छोड़ना पड़ा था शो
नवजोत सिंह सिद्धू को 2019 में पुलवामा हमले के बाद उपजे विवाद के कारण द कपिल शर्मा शो छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी, जो अब तक शो का हिस्सा हैं। दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। इसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जरनल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर सामने आई। यह वह समय था जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इस दौरान जब सिद्धू की पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उनका विरोध किया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही थी। उनकी वजह से कहीं शो को नुकसान न हो, इसलिए सिद्धू को शो छोड़ना पड़ा था। अर्चना पूरन सिंह के साथ नया ट्विस्ट
भले ही नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी हो रही है, लेकिन इससे अर्चना पूरन सिंह को कोई नुकसान नहीं होने वाला। क्योंकि, सिद्धू और अर्चना दोनों को शो में एक साथ देखा जाएगा। सिद्धू ने पहले भी कहा था कि वह शो में तभी वापस आएंगे जब अर्चना उनके साथ बैठी होंगी। वहीं, ताजा जारी वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कहा है- अर्चना जी, अब आप चुप कर जाएं, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… राजनीति में वापसी कर रहा सिद्धू परिवार:नवजोत कौर कर रही बैठकें; बोलीं- टिकट मिला तो चुनाव लड़ूंगी 2022 विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद राजनीति से दूरी बना चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार एक बार फिर राजनीति में सरगर्म नजर आ रहा है। सिद्धू जहां छोटे पर्दे पर सक्रिय हुए हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर अमृतसर ईस्ट हलके में दोबारा से सरगर्म होती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here