ट्रैप में फंसे ASP…10 घंटे पहले लगी थी IED:नक्सलियों ने पहले थाने से 2KM दूर आगजनी की; जांच करने पहुंचे अफसर तो हुआ धमाका

0
26

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल प्रेशर IED ब्लास्ट में कोंटा डिवीजन ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने क्रेशर प्लांट के खदान में JCB में आगजनी की आड़ में एक प्लान्ड ट्रैप किया। 10 घंटे पहले ही मौत का जाल बिछा दिया था, जिसकी चपेट में 3 पुलिस अधिकारी आ गए। नक्सलियों को पहले ही पता था कि प्लांट थाने से 2 किलोमीटर दूर है। आगजनी की सूचना पर पुलिस जरूर पहुंचेगी। उन्होंने उसी जगह पर प्रेशर IED प्लांट किया। ASP गिरिपुंजे, SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और TI सोनल ग्वाला जैसे ही जांच करने आए जोरदार धमाका हो गया। नक्सलियों के जिस प्रेशर बम की चपेट में आकर अफसर की शहादत हुई है, उसे नक्सलियों ने श्रीलंका के आतंकवादियों से बनाना सीखा है। नक्सलियों ने कैसे एंबुश में फंसाया, प्रेशर IED कितना पावरफुल होता है, कैसे काम करता है, पढ़िए इस रिपोर्ट में… अब जानिए नक्सलियों की साजिश की पूरी कहानी ? दरअसल, कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर कोंटा थाना से 2 किलोमीटर दूर डोंड्रा गांव में स्थित क्रेशर खदान में रविवार रात 8 बजे खड़े वाहनों पर नक्सलियों ने आग लगा दी है। साथ ही क्रेशर खदान के अंदर JCB और कई मशीनों को भी नक्सलियों ने जला दिया। यह जानकारी कोंटा डिविजन के पुलिस अफसरों को मिली। इसके बाद सुबह एएसपी आकाश राव के नेतृत्व में एसडीओपी चंद्राकर, निरीक्षक सोनल ग्वाला और तीन जवान प्राथमिक जांच करने पहुंचे थे। खदान का निरीक्षण कर अफसरों की टीम वापस लौट रही थी, तभी प्रेशर बम से विस्फोट हुआ। एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए विस्फोट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। एसडीओपी चंद्राकर और निरीक्षक सोनल ग्वाला घायल हो गए। घायलों को कोंटा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। हालांकि पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। नक्सलियों ने कैसे रची थी साजिश ? नक्सलियों ने प्रेशर IED को जमीन से 2 फीट अंदर प्लांट किया था, इसलिए अफसर उसे भाप नहीं बनाए। अफसरों के अनुसार खदान में आगजनी रविवार रात 8-9 बजे हुई। इसके बाद नक्सलियों ने वहां आईईडी प्लांट किया होगा। एएसपी की टीम सुबह 6-7 बजे आईईडी की चपेट में आई। नक्सलियों ने श्रीलंका के आतंकियों से सीखा IED बनाना साल 2014 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने 75वें सेशन के बाद एक बुक पब्लिश की है। इस बुक के पेज नंबर 1277 से 1284 के बीच नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश का जर्नल पब्लिश हुआ है। जिसमें उन्होंने माओवादियों की टेक्नोलॉजी के बारे में लिखा है। जर्नल में दावा किया है कि वेपन की तकनीक सीखने के लिए नक्सलियों ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम जैसे आतंकवादी संगठनों से संपर्क साधा था। इसके अलावा नक्सलियों का संपर्क पाकिस्तान के ISI और नेपाल, चीन और भूटान के कुछ उग्रवादियों संगठन से भी था। नक्सलियों ने LTTE के लोगों से IED बनाना सीखा था नक्सलियों के कुछ लीडर्स ने इन्ही में से संगठन LTTE के लोगों से IED बनाना सीखा था। 1980 के दशक में श्रीलंका में LTTE आतंकवादी संगठन के तौर पर बेहद सक्रिय था। ये विश्व का पहला ऐसा संगठन है, जिसने ह्यूमन बम का उपयोग किया। जर्नल के मुताबिक नक्सलियों को क्लेमोर माइन यानी डायरेक्शनल IED बनाने में भी महारत हासिल हैं। इन IED’s को पेड़ पर प्लांट किया जा सकता है। यहां तक दावा किया है कि नक्सली आर्मी के M6 ग्रेनेड की बराबरी वाला विस्फोटक बनाना भी जानते हैं। 5 कंपोनेंट से मिलकर बनता है IED, तैयार करने में लगते हैं सिर्फ 20 मिनट स्टेट फोरेंसिक लेबोरेटरी, रायपुर के संयुक्त संचालक टी एल चंद्रा ने बताया कि IED बनाने के लिए बेसिक तौर पर पांच कंपोनेंट्स की जरूरत होती है। कोई व्यक्ति जिसे सही केमिकल मिश्रण के अनुपात और बेसिक इलेट्रिकल नॉलेज हो, वो आसानी से 20 मिनट में IED तैयार कर सकता है। चंद्रा कहते हैं कि इस तरह के एक्सपटर्स नक्सलियों के टीम में हैं। ऐसे में IED तैयार करना उनके लिए आसान है। 3459 IED रिकवर की गई बस्तर में बस्तर में पिछले 24 साल में 3459 IED रिकवर की गई है। सिर्फ साल 2024 में 311 IED मिली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नक्सली हमले में 60 प्रतिशत कैजुअल्टी IED विस्फोट से ही हुई है। बीजापुर में जो IED प्लांट हुआ था, उसे बनाने में महज 35 हजार रुपए की लागत आई होगी। बेसिक नॉलेज और सामान होने पर आसानी से इसे 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है। ……………………………………… इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. 1. सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद: कोंटा SDOP और TI जख्मी, रायपुर लाया गया; CM बोले- नक्सलियों का अस्तित्व मिटा देंगे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कोंटा डिवीजन के ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। वारदात में कोंटा SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला घायल हैं, जिन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया: मेयर से लेकर मुख्यमंत्री तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे; तिरंगे में लिपटे पति को देख रोती रही पत्नी सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। वे मूल रूप से रायपुर के रहने वाले थे। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम घर लाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here