अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक:अक्षय कुमार बोले- निशब्द हूं, रितेश देशमुख और सनी देओल ने कहा- दिल दुख रहा है

0
87

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अब तक 100 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस घटना पर बॉलीवुड और टीवी सितारों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार, सनी देओल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख के अलावा कई स्टार्स ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘एयर इंडिया के क्रैश से मैं शॉक में और निशब्द हूं। इस वक्त सिर्फ दुआ कर सकते हैं।’ रितेश देशमुख ने लिखा, ‘अहमदाबाद में प्लेन के क्रैश होने की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है और मैं शॉक में हूं। मेरा दिल सभी यात्रियों के लिए, उनके परिवारों और इस क्रैश से प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए दुख रहा है। इस मुश्किल वक्त में मैं सभी को अपने ख्यालों और दुआओं में रखे हुए हूं।’ अक्षय कुमार, सनी देओल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख के अलावा और भी कई सितारों ने इस बड़े हादसे को लेकर शोक जताया है। सनी देओल ने लिखा, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दिल से प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों की जान बची है, उन्हें जल्दी ढूंढ लिया जाए और उनकी अच्छी देखभाल हो। जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार वाले इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखें। सोनू सूद ने कहा, अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है। इस दुखद हादसे में शामिल सभी यात्रियों और कर्मचारियों के लिए हम प्रार्थना करते हैं कि वे सुरक्षित रहें और जल्दी मदद मिल सके। परिणीति चोपड़ा ने दुख जताते हुए कहा, आज की दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया फ्लाइट के परिवार वालों के दर्द की मैं कल्पना भी नहीं कर सकती। इस कठिन समय में भगवान से उनकी हिम्मत बढ़ाने की प्रार्थना करती हूं। टीवी एक्टर अली गोनी ने कहा, एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दिल दहला देने वाली खबर आई है। इस दुख की घड़ी में यात्रियों, चालक और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। उड़ान भरने के दो मिनट के अंदर ही हुआ हादसा एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here