अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विजय रूपाणी का निधन:म्‍यांमार में जन्‍मे, इमरजेंसी के दौरान जेल गए; 2 बार गुजरात सीएम बने; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

0
27

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। वो पैसेंजर लिस्‍ट में पैसेंजर नंबर 12 थे। भास्कर से बातचीत में विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि रूपाणी लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वो अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं। उनके अलावा एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में 241 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया। कोरोना काल में गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे रूपाणी कोविड महामारी की पहली और दूसरे दोनों वेव के दौरान रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान समय रहते लॉकडाउन लगाने को लेकर एक ओर उनकी तारीफ हुई वहीं दूसरी ओर लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर रूपाणी को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल, गुजरात के कई सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, मौतों का आंकड़ा सही न बताने जैसी अव्यवस्थाएं सामने आईं थी जिसके बाद लोगों में भारी गुस्सा देखा गया था। चुनाव जीते मगर सीएम पद से इस्‍तीफा दिया 2021 में विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे मुख्य तौर पर चार कारण बताए जाते हैं- अमित शाह के करीबी माने जाते थे 2016 में भारतीय जनता पार्टी ने आनंदीबेन पटेल की जगह विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री चुना था। पार्टी के इस फैसले ने काफी लोगों को चौंकाया क्योंकि विजय रूपाणी को ज्यादा लोग नहीं जानते थे और ना ही वो पाटीदार समाज से थे। दरअसल, आनंदीबेन के कार्यकाल के दौरान पाटीदार समाज सरकार से काफी नाराज रहा। आनंदीबेन के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के पीछे भी यह एक वजह थी। ऐसे में सभी उम्मीद कर रहे थे कि किसी पाटीदार समाज के नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पॉलिटिकल एक्‍सपर्ट्स मानते हैं कि रूपाणी जैन समाज से आते हैं और वो अमित शाह के करीबी रहे हैं। ऐसे में उन्‍हें सीएम बनाने के फैसले को नरेंद्र मोदी ने भी ओके कर दिया। ——————— ये खबरें भी पढ़ें… 1. अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 प्लेन क्रैश: लंबी दूरी की उड़ानों में इस्तेमाल होता है एयरक्राफ्ट, 250 यात्रियों के बैठने की क्षमता अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। इसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक मॉडर्न एयरक्राफ्ट है, जिसे बोइंग कॉमर्शियल एयरप्लेन्स ने बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… 3. 40 PHOTOS में अहमदाबाद प्लेन क्रैश:सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी दिखीं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ लोग सड़क पर पड़े एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। आगे 40 फोटोज में पूरा हादसा देखिए… पूरी खबर पढ़ें… 4. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं:स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी लाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here