भास्कर न्यूज | राजनांदगांव/ उपरवाह जिला साहू संघ राजनांदगांव के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने निशुल्क कोचिंग क्लास का नई बैच का शुभारंभ जिला साहू सदन बसंतपुर में किया। मुख्य अतिथि जिला साइबर विशेष शाखा टीआई सीआर चंद्रा ने कहा कि बेफिक्र होकर परीक्षा की तैयारी करें। अध्यक्षता कर रहे जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि कोचिंग क्लास में सर्व समाज के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर शासकीय नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। विशेष अतिथि नगर साहू संघ अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, फिजिकल मास्टर ट्रेनर कामता प्रसाद यादव, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के चन्द्र कुमार साहू थे। कोचिंग क्लास में सर्व समाज के बच्चों के लिए आबकारी आरक्षक, एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग), एनएमडीसी, पुलिस, पटवारी आदि भर्ती परीक्षाओं के लिए विषय विशेषज्ञ बेहतर तैयारी के लिए कोचिंग देंगे। कार्यक्रम में संगठन सचिव माधव साहू, प्रदेश सह संयोजक परदेशी राम साहू, संभागीय संयोजक रूपेश साहू, अनिल साहू, मिलन साहू, लविंद्र साव, छन्नू लाल साहू, तुका साहू, डॉ. चेतन साहू, भगवती साहू, भोज गंजीर आदि मौजूद थे। छात्रा को किया सम्मानित: जिला संयोजक यशवंत साहू के नेतृत्व में कोचिंग क्लास शुभारंभ के अवसर पर कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में शतप्रतिशत और कुल 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली लवली हिरवानी पिता युवराज हिरवानी का सम्मान किया गया।
