WTC फाइनल- ऑस्ट्रेलिया ने 9वां विकेट गंवाया:कगिसो रबाडा ने नाथन लायन को पवेलियन भेजा, 4 विकेट ले चुके; कुल बढ़त 232

0
43

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 232 रन की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मुकाबले का तीसरा दिन है और पहला सेशन जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 158 रन हैं। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड नाबाद हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली थी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here