प्लेन-हेलीकॉप्टर हादसों में हुआ सेलेब्स का निधन:सूर्यवंशी एक्ट्रेस सौंदर्या का हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, जुबैदा, इंदर कुमार समेत इन सेलेब्स की भी हुई मौत

0
35

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि दुनिया में पहले भी कई विमान हादसे हो चुके हैं और इन हादसों ने कई सितारों की भी जान ले ली है। सौंदर्या साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या जिन्होंने फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था, उनकी हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हुई थी। वह सात महीने की गर्भवती थीं। 17 अप्रैल, 2004 को बेंगलुरु के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनके और उनके भाई अमरनाथ की दुखद मृत्यु हो गई थी। मात्र 31 वर्ष की आयु में उनकी मौत तब हुई थी जब सौंदर्या कर्नाटक के करीमनगर में चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं। तरुणी सचदेव
फिल्म ‘पा’ की बाल कलाकार तरुणी सचदेव की 14 मई 2012 में प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। तरुणी अपने जन्मदिन पर नेपाल की यात्रा पर थीं, तभी उनका प्लेन जोमसम एयरपोर्ट के पास पहाड़ों से टकरा गया। तरुणी सचदेव की 14 साल की उम्र में जोमसोम हवाई अड्डे के पास अग्नि एयर डोर्नियर 228 दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी मां की भी हादसे में जान चली गई थी। इंदर ठाकुर
फिल्म ‘नदिया के पार’ में नजर आए इंदर ठाकुर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि वे फैशन डिजाइनर और एयर इंडिया के क्रू मेंबर भी थे। जून 1985 में वे एयर इंडिया फ्लाइट 182 में थे। यह विमान आतंकवादी हमले में उड़ाया गया था। 35 साल की उम्र में इंदर ठाकुर की मृत्यु हो गई थी। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिया और उनके बच्चे भी थे। जुबैदा बेगम जुबैदा बेगम 1950 के दशक की एक एक्ट्रेस थीं। जुबैदा की शादी जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह से हुई थी। महाराजा ने जुबैदा को छोटी रानी का दर्जा दिया था। बता दें कि भारत को आजादी मिलने के बाद देश में राजशाही खत्म हो रही थी। 1949 में राजस्थान राज्य बना और 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह भी राजनीति में उतरे थे। हनवंत सिंह ने अखिल भारतीय रामराज्य परिषद पार्टी बनाई और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हनवंत सिंह ने अपनी पहली पत्नी कृष्णा कुमारी के साथ प्रचार किया, जबकि मुस्लिम होने की वजह से जुबैदा को प्रचार से दूर रखा गया था।
चुनावी माहौल में जुबैदा अकेली पड़ती गईं। 26 जनवरी 1952 को हनवंत सिंह एक हेलिकॉप्टर से रवाना हो रहे थे। जुबैदा ने जिद कर साथ चलने की बात कही। हेलिकॉप्टर में दो ही सीटें थीं, इसलिए कृष्णा कुमारी को रुकना पड़ा। हनवंत सिंह खुद हेलिकॉप्टर चला रहे थे, लेकिन कुछ ही समय में सुमेरपुर के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 26 साल की जुबैदा और 28 साल के महाराजा हनवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि चुनाव में महाराजा हनवंत सिंह ने जीत हासिल की थी। उनकी मौत के बाद जोधपुर में दो उपचुनाव हुए थे। 2001 में जुबैदा की जिंदगी पर श्याम बेनेगल ने फिल्म बनाई थी। फिल्म का नाम ‘जुबैदा’ था। इसमें करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अलीया
हॉलीवुड सिंगर और आर्टिस्ट अलीया, सिर्फ 22 साल की थीं जब 25 अगस्त 2001 को एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। वह बहामास में शूटिंग कर वापस लौट रही थीं। उनके साथ नौ लोग और थे। इस घटना में सभी की मौत हो गई थी। विमान में जरूरत से ज्यादा सामान भरा था और पायलट अनुभवहीन था। क्रिश्चियन ओलिवर
2024 में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियां एक छोटे विमान हादसे में मारे गए। ये हादसा 4 जनवरी 2024 को कैरिबियन सागर के पास हुआ। विमान बेक्विया से सेंट लूसिया जा रहा था लेकिन उड़ान भरते ही गिर गया। क्रिश्चियन ओलिवर ने ‘स्पीड रेसर’ और ‘द गुड जर्मन’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वह जर्मनी में जन्मे थे और 51 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। ऑडी मर्फी
अमेरिकी सैनिक, अभिनेता और गीतकार ऑडी मर्फी 28 मई 1971 को एक प्राइवेट प्लेन में सफर कर रहे थे। वर्जीनिया के पहाड़ी इलाके में जबरदस्त बारिश, कोहरा और खराब विजिबिलिटी के बीच उनका विमान एयरो कमांडर 680 क्रैश हो गया था। इस हादसे में ऑडी मर्फी समेत कुल छह लोगों की मौत हुई। उन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित सैनिक कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here