इजराइल का दोबारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला:ईरान ने जवाब में 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं; 18 घंटे में 78 की मौत, इनमें टॉप 20 ईरानी कमांडर, 6 वैज्ञानिक

0
190

इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान में एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है। इजराइल ने राजधानी तेहरान में शनिवार देर रात दोबारा ईरान के परमाणु ठिकानों को फाइटर जेट्स से निशाना बनाया। इजराइली हमले में अब तक 78 लोग मारे गए हैं और 350 से ज्यादा लोग घायल हैं। राजधानी तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए हैं। जवाब में ईरान ने 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागी हैं। इनमें से 6 मिसाइलें तेल अवीव में गिरी हैं, जिसमें 7 लोगों के घायल होने की खबर है। इजराइल ने अपना एंटी डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। सभी बड़े इजराइली शहरों में सायरन गूंज रहे हैं। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया है। इजराइल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:50 बजे ईरानी परमाणु ठिकानों और मिलिट्री स्टेशंस को निशाना बनाया था। इस हमले में 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा कमांडर्स की मौत हो गई। ईरान ने शुक्रवार दोपहर 100 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया कि उन्होंने सभी ड्रोन मार गिराए। इजराइल-ईरान संघर्ष की 4 तस्वीरें… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाईये…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here