दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी है, लेकिन तेलंगाना-कर्नाटक क्षेत्र में बने चक्रवात और द्रोणिका के प्रभाव से 15-16 जून से मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। शनिवार से भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो सकती है।
