3 बच्चों के साथ पति-पत्नी ने खाया जहर:तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपती की हालत गंभीर; कांकेर में इलाज जारी

0
21

छत्तीसगढ़ के कांकेर में माता-पिता ने अपने 3 बच्चों के साथ जहर खा लिया है। तीनों बच्चों की मौत हो गई है, वहीं माता-पिता का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। घटना परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर की है। जानकारी मुताबिक बैरागी दंपती ने तीनों बच्चों के साथ जहर खाया है। वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं माता-पिता का पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल आत्महत्या की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रही है। खबर अपडेट हो रही है… ……………………….. सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. गवर्नमेंट-क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश मिली:महासमुंद में कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया; फिर खुद फांसी लगाने की आशंका छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिला है। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के H-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42) का शव फंदे से लटकता मिला, वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चे की बॉडी नीचे जमीन पर पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर 2. जहर खाने से पहले वीडियो बनाया…एक दिन बाद मौत:कहा था- जिनसे उधारी लिया वो परेशान कर रहे; रायगढ़ में पिता-बेटे समेत 3 गिरफ्तार रायगढ़ के एक होटल संचालक रुपेश दीवान ने शनिवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ी, तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here