इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन विनायकराव पाटिल के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू ने उनके ठिकानों पर छापे मारकर संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारी का वेतन मात्र 30 हजार रुपये प्रतिमाह है, लेकिन उनके पास पाश इलाकों में प्लाट, आभूषण और बीमा पॉलिसियां हैं।
