चार मंजिला इमारत जमींदोज करने के मामले में अधिकारियों की भूमिका को लेकर उठे सवाल पर कैबिनेट मंत्री और महापौर भी नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद ही उपयंत्रियों के ट्रांसफर का दौर शुरू हुआ। लेकिन, ट्रांसफर आदेश जारी होने के बावजूद उपयंत्रियों को रिलीव नहीं करना निगम के अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है।
