रायपुर में फर्जी एसीबी, ईओडब्ल्यू अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले हसन आबिदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी जमीन कारोबारियों व कर्मचारियों को फंसाने की धमकी देता था। नेताओं संग फोटो दिखाकर दबदबा बनाता था। एक पीड़ित से एक करोड़ रुपये की वसूली की थी।
