जबलपुर में ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां महिला ने ठगों के झांसे में आकर लॉटरी का इनाम लेने के लिए 4 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद अपने ही घर से भाग कर अपने अपहरण का वीडियो बनाकर ठगों को दिया। जिसे परिजनों को भेजकर ठगों ने फिरौती की मांग की । महिला को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दश्तयाब किया है।
