टॉप न्यूज़ परीक्षाएं न होने से नाराज नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं 20 किमी पैदल चलकर पहुंची बड़वानी, कलेक्टर से मिलने की जिद पर डाला डेरा By Krishna - June 19, 2025 0 30 FacebookTwitterPinterestWhatsApp सेंधवा की निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने परीक्षा नहीं होने पर विरोध जताया। राज्यपाल से मिलने की कोशिश में पुलिस ने उन्हें रोक दिया, तो वे 20 किमी पैदल चलकर बड़वानी कलेक्टोरेट पहुंचीं। कलेक्टर से मुलाकात की मांग को लेकर वे देर रात तक डटी रहीं।