अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जशपुर में सीएम साय ने किया योग:राज्यपाल रायपुर में करेंगे योग, 33 जिलों में आयोजन, मंत्री, सांसद, विधायकों को जिलों का जिम्मा

0
26

पूरी दुनिया के साथ छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश के राज्यपाल रायपुर में मुख्यमंत्री जशपुर में योग कार्यक्रम में शामिल हैं। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग करेंगे। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here