मुरैना में प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस सांसद के खिलाफ भलाबूरा कहने पर, उनके द्वारा कट्टा निकालकर सीधे गोली मारने की बात कही। इस दौरान क्षेत्र के भाजपा सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
