MP Weather: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, पन्ना जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।
