MP Police Recruitment Scam: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक अभ्यर्थी ने सात लाख रुपये देकर सॉल्वर की व्यवस्था की थी, जिसने उसकी जगह परीक्षा दी। दस्तावेज परीक्षण और चरित्र सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने आरोपित अभ्यर्थी दुर्गेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सॉल्वर राघवेंद्र रावत फरार है।
