पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ यूट्यूब पर नया चैट शो ‘हू इज द बॉस’ शुरू किया है। इसके पहले एपिसोड में भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ पहुंचे। 48 मिनट के एपिसोड में रोहित ने हरभजन के सामने जिंदगी के कई राज खोले, जिनमें लव स्टोरी भी शामिल रही। रोहित शर्मा ने बताया- मैं पहली बार रितिका से उनकी कंपनी जॉइन करने के लिए मिला था, लेकिन जब रितिका आईं तो मैं सोता रह गया। करीब 6 साल हम अच्छे दोस्त रहे। जब मैं प्रैक्टिस करता था तो रितिका मेरे लिए घर का खाना बनाकर लाती थीं, क्योंकि मुझे होटल का खाना पसंद नहीं था। उन्होंने बताया- 2014 में मुझे प्यार का पता चला। मैं रितिका को बोरीवली के स्टेडियम में लेकर गया और पिच पर घुटनों के बल प्रपोज किया। मैं रितिका को आई लव यू नहीं बोल पाया। मैंने सिर्फ रितिका को ‘आई यू’ कहा, लव बोलना भूल गया। अब जानिए हरभजन सिंह की रोहित और रितिका से लव स्टोरी पर क्या बात हुई…. एक हफ्ता पहले रिलीज किया गया था शो का टीजर
हरभजन सिंह के टॉक शो का टीजर एक हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ था। टीजर के दौरान हरभजन ने रोहित शर्मा की नकल उतारते हुए कहा- रोहित की आदत थी कि वह करने का नहीं, खाने का नहीं, चलने का नहीं (मुंबई की भाषा में ज्यादातर लोग ऐसे ही बात करते हैं) करके बात करते थे। ऐसे में हमने रोहित को शाणां बुलाना शुरू कर दिया था। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पूर्व क्रिकेटर भज्जी का पत्नी गीता बसरा संग नया शो:पहले एपिसोड में पत्नी संग पहुंचे हिटमैन रोहित शर्मा; सूर्या-बुमराह भी आएंगे भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ‘भज्जी’ जल्द ही पत्नी गीता बसरा के साथ नया चैट शो शुरू कर रहे हैं। इसमें उनके पहले गेस्ट भारतीय वन डे टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका होंगी। इसके बाद सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह समेत देश के दिग्गज क्रिकेटर्स इस शो में आएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
