MP Rain Update: मध्य प्रदेश में मौसम का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कई शहरों में बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर और शहडोल में भारी बारिश हो सकती है, जबकि शेष क्षेत्रों में छिटपुट बौछारें पड़ेंगी। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना है, जिससे मौसम पर प्रभाव पड़ेगा।
