कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस रूपरेखा के चलते 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक विशेष ड्यूटी प्लान जारी किया गया है। पूरे जिले को 13 सेक्टर में बांटा गया है, जहां पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
