जिले के इमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी में रविवार शाम एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। कुछ युवक-युवतियों ने रनवे पर कार घुसाकर रील शूटिंग की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सात युवक-युवतियां कार से उतरकर हेलीपैड पर बने ‘H’ मार्क पर रील बनाते नजर आ रहे हैं।
